Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी-सीएम ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पार्क पहुंचकर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिलापट पर माल्यार्पण किया। सीएम धामी ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए पार्क में सफाई भी की।

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कई स्कूली बच्चों को स्वच्छता संदेश दिया। सीएम धामी के साथ कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट सहित कई नेता मौजूद रहे।

सार्वजनिक स्थानों पर चलाया जा रहा सफाई अभियान
सीएम धामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरे देश में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा पूरे देश को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया था। जिसे हम सभी लोग मिलकर पूरा करेंगे। स्वच्छ भारत के अंतर्गत ही सरकार कई योजनाएं चला रही है।

Ad
यह भी पढ़ें -  Haridwar पहुंचे Navjot Singh Sidhu, माया देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

More in उत्तराखण्ड

Trending News