Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी-यहाँ सिंधी चौराहे पर पान भंडार लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला

हल्द्वानी। देर रात सिंधी चौराहे पर स्थित एक पान भंडार में भीषण आग लग गई। आग लगते ही हड़कंप मच गया। इस दौरान चैराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर पहंुची दमकल के दो वाहनों ने आग काबू पा लिया।

गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची।आग लगने की खबर दुकान स्वामी को दी गई। सूचना पर दुकानदार वरुण तेजवानी के होश उड़ गये। उसने बताया कि आग से करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा के सामान का नुकसान हुआ है।

आशंका जताई जा रही कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। गनीमत रही की आग ने बड़ा विकाराल रूप नहीं लिया और मौके पर दमकल वाहनों ने आग बुझा दी नहीं तो आसपास दुकानों और रेस्टोंरेंट को भी नुकसान हो सकता था।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज से लौट जाएगा मानसून, 5 October से फिर बारिश के आसार

More in उत्तराखण्ड

Trending News