Connect with us

कुमाऊँ

1 महीने तक हल्द्वानी के घरों में गुल रहेगी बिजली, यहां पर होगी कटौती

बारिश का मौसम आने के बाद बिजली गुल होने की समस्या अकसर क्षेत्रवासियों को झेलनी पड़ती है। आगे क्षेत्रवासियों को एक महीने का सब्र और करना पड़ेगा। इसके बाद मामूली लोकल फॉल्ट की समस्या ही रहेगी। दरसाल ऊर्जा निगम ने हल्द्वानी के कुछ इलाकों में बिजली कटौती का रोस्टर जारी किया है। ऊर्जा निगम शनिवार से करीब एक महीने तक अलग अलग इलाकों में बिजली की लाइनों पर काम करेगा। जैसे मुख्य शहर व गौलापार में ऊर्जा निगम बिजली की कटौती कर लाइनाें से टकराने वाली टहनियों काे काटने का काम करायेगा। रोजाना क्षेत्रवार तीन से सात घंटे तक यह काम होगा जिस कारण घरों की बिजली इस बीच गुल रहेगी।

विद्युत वितरण खंड शहर डिविजन के अधिशासी अभियंता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत लाइनों में जगह-जगह पेड़ों की टहनियां टकराने से दिक्कत हो रही है। होता यह है की जब बरसात या तेज हवा होती है तो इन टहनियों के कारण ही लाइनों में लोकल फॉल्ट आता है। जिससे बत्ती गुल हो जाती है और लोग परेशान होते हैं।ऐसे में अब मानसून सत्र को देखते हुए इस समस्या का समाधान करने का निर्णय विभाग ने लिया है। जिसके लिए विद्युत लाइनों से लगी टहनियों को आगामी शनिवार से काटने का काम कराया जाएगा। विद्युत कटौती के लिए क्षेत्रवार रोस्टर बना दिया गया है। अधिशासी अभियंता ने क्षेत्रवासियों से विद्युत कटौती के दौरान सहयाेग की अपील की है।

तारीख व कटौती क्षेत्र
22 मई कालीचौड़ व नलकूप

23 मई नई बस्ती, शनिबाजार

24 मई कालीचौड़ व नलकूप

यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”

25 मई नवीन मंडी फीडर

26 मई उत्तर उजाला

27 मई गौलापार नलकूप

28 मई धान मिल

29 मई गौलापार नलकूप

30 मई 13 बीघा

31 मई दानीबंगर व नलकूप

1 जून मुख्य शहर

2 जून दानीबंगर व नलकूप

3 जून एमइएस क्षेत्र

4 जून दानीबंगर व नलकूप

5 जून मुखानी क्षेत्र

6 जून काठगोदाम क्षेत्र

7 जून गायत्री नगर क्षेत्र

8 जून काठगोदाम क्षेत्र

9 जून गायत्री नगर क्षेत्र

10 जून तिकोनिया क्षेत्र

11 जून नवाबी रोड क्षेत्र

12 जून तिकोनिया क्षेत्र

13 जून सेंट पाल क्षेत्र

14 जून नवाबी रोड क्षेत्र

15 जून तिकोनिया व राजपुरा

16 जून नवाबी रोड क्षेत्र

17 जून राजपुरा क्षेत्र

18 जून सेंट पाल क्षेत्र

19 जून राजपुरा क्षेत्र

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News