Connect with us

कुमाऊँ

हल्दूचौड़ में खोला हरदा ने चुनाव कार्यालय, बिन्दुखत्ता में खेली कब्बड्डी

हल्दूचौड़। लालकुआं विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज हल्दूचौड़ में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लालकुआं को वह अब उत्तराखंड की आदर्श विधानसभा बनाने के लिए संकल्पित हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, महिला महाविद्यालय जैसे तमाम ऐसे संस्थान लाए जाएंगे जिनसे लालकुआं का भरपूर विकास होगा। श्री रावत ने क्षेत्रीय जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि 5 वर्ष के भीतर वह चार लाख से अधिक लोगों को वह रोजगार दिलाने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही 5 लाख से अधिक जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर उन्हें सालाना 40 हजार रुपये देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री श्री रावत ने मतदाताओं को भले ही भरोसा दिया हो लेकिन सरकार बनने पर वह निश्चित उन्हें धरातल पर उतारेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार आयी तो गैस सिलेंडर के दाम भी ₹500 कर दिए जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस सरकार बनने पर चिकित्सा सुविधाएं आपके द्वार तक पहुंचाने का भी भरोसा दिया। कहा चुनाव जीतने के तत्काल बाद वह क्षेत्र के डंपर स्वामियों की समस्याओं का समाधान करेंगे। रावत ने कहा कि हमेशा एक दोस्त की तरह लालकुआं की जनता के साथ वह खड़े रहेंगे।

यहां युवाओं के साथ कबड्डी खेलते नजर आए हरदा

जिस विधानसभा अंतर्गत गौलापार क्षेत्र में हरीश रावत सरकार ने रेसलिंग करवाई थी, आज उसी विधानसभा क्षेत्र में हरदा ने युवाओं के साथ कबड्डी भी खेली। बता दें कि हरीश रावत हरीश पंवार मैमोरियल पब्लिक स्कूल कालिका मंदिर बिंदुखत्ता में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भी कबड्डी के मैदान में खुद को अजमाया और कबड्डी का मैच खेला। ये देख सभी ने तालियां बजाई।

यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

श्री रावत लालकुआं से चुनाव के मैदान में उतरे हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं अब नेता लोग प्रचार प्रसार में जुट गए हैँ । हरीश रावत लालकुआं की जनता के बीच जाकर वोट की अपील कर रहे हैं। सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि युवाओं के बीच जाकर भी हरीश रावत और उनके समर्थक वोट मांग रहे हैं। हरीश रावत अलग अलग अंदाज में नजर आते हैं। कभी हरीश रावत जलेबी बनाते दिखाई देते हैं तो कभी चाऊमीन बनाते और चाय बनाते, कभी वो पकौड़े तलते दिखते हैं तो कभी समोसा तलते। कभी रावत ने क्रिकेट के मैदान में तो कभी चुनाव के मैदान में दम दिखाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News