Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में HMPV वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जारी किए निर्देश

चीन से फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस HMPV की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य निदेशालय ने सभी जिलों को रोकथाम व बचाव के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।सभी अस्पतालों में संक्रमित मरीजों के लिए उपचार के लिए आइसोलेशन बेड व ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। हालांकि, अभी तक उत्तराखंड में इस नए वायरस एचएमपीवी का कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन फिर भी सतर्क रहने के निर्देश जारी हुए है।प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक डाॅ. सुनीता टम्टा ने सभी जिलों के डीएम व सीएमओ को सभी अस्पतालों में इन्फ्लूएंजा व निमोनिया रोगियों के उपचार के लिए आइसोलेशन बेड, वार्ड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन की व्यवस्था करने को कहा है।इसके साथ ही सभी मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों के साथ चिकित्सा उपकरण, डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं चिकित्सालय और समुदाय स्तर पर इन्फ्लूएंजा व सर्दी खांसी, बुखार, निमोनिया से पीड़ित मरीजों को सघन निगरानी की जाएगी।*बचाव के लिए क्या करें*बच्चों व बुजुर्गों के साथ अन्य किसी अन्य गंभीर रोग से ग्रसित मरीज विशेष सावधानी बरतें, छींकते व खांसते समय नाक व मुंह को ढकने के लिए रुमाल और टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें, साबुन से हाथों को धोएं, सर्दी, जुकाम, बुखार के लक्षण होने पर डॉक्टरों से परामर्श लें, वायरस के लक्षण पाए जाने पर दूसरे लोगों से दूरी बनाएं।*क्या न करें*इस्तेमाल किए गए टिश्यू पेपर व रुमाल का दोबारा उपयोग न करें, हाथ मिलाने से परहेज करें, संक्रमित लोगों से नजदीकी संपर्क से बचें, बिना डॉक्टरों के परामर्श से कोई दवा का इस्तेमाल न करें, बार-बार आंख, नाक, व मुंह को छूने से बचें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ‘बंटी-बबली’ तंज पर रेखा आर्य और हरदा की सोशल मीडिया जंग, भड़कीं कैबिनेट मंत्री
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News