Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून जिले में भारी बारिश, रानीपोखरी में टूटा पुल, कई वाहन नदी में समाए

देहरादून। राजधानी देहरादून में लगातार बारिश हो रही है, भारी बारिश के चलते रानीपोखरी के पास हाइवे में बना पुल टूट गया। इस दौरान यहां से गुजर रहे कई वाहन नदी में समा गए हैं। इससे कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है।

बताया जा रहा है कि बारिश ने यहां तबाही मचा दी है। रानीपोखरी में बना कई वर्ष पुराना पुल टूट गया है।जिसमें कई वाहनों के गिरने व लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस व राहत बचाव की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।देहरादून से ऋषिकेश तक का मुख्य मार्ग से संपर्क कट गया है। अब यात्रियों को देहरादून से नेपाली फार्म होकर गुजरना पड़ रहा है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News