Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां ATM में पैसे डालने वालों ने डकार लिए 39 लाख, ऐसे हुआ खुलासा

अल्मोड़ा। एटीएम में कैश लोडिंग करने वाले कर्मियों ने ही 39 लाख रुपये से अधिक का गबन कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।नौ नवंबर 2021 को सीएमएस इंफ्रों सिस्टम लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर विजय सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी।

जिसमें कहा था कि कंपनी मुख्यालय के विभिन्न एटीएम मशीनों में कैश लोडिंग का कार्य करती है। लोडिंग में नियुक्त कर्मचारियों की ओर से कैश लोडिंग के दौरान कुल 39 लाख 14 हजार रुपये की धनराशि धोखाधड़ी से गबन कर ली गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली में तीन आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी एसएसपी अमित श्रीवास्तव ने सीओ ओशीन जोशी को शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। दबिश देकर पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर होटल शिखर के पास आरोपित बागेश्वर जिले के ग्राम भतौड़ा निवासी नवीन चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News