Connect with us

कुमाऊँ

यहां कांग्रेस नेता ने लूटी नाबालिक की असमत, युवाओं में आक्रोश

अल्मोड़ा/चौखुटिया। देवभूमि को शर्मशार करने वाली एक घटना फिर सामने आई है। गणाई, चौखुटिया में कल रात्रि को एक दुखद घटना हुई है। यहां नाबालिक लड़की के साथ युवा कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा दुष्कर्म किया गया है, जिसके खिलाफ युवाओं ने चौखुटिया थाने में धरना प्रदर्शन किया । उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के दोहरे मानसिकता को दर्शाता है, हम अपने क्षेत्र में इस प्रकार की किसी घटना को बर्दाश्त नही करेंगे। वहीं घटना स्थल पर द्वाराहाट चौखुटिया विधानसभा के विधायक महेश नेगी भी खबर मिलते ही पहुंच गए।

विधायक महेश नेगी द्वारा बताया गया कि आरोपी ने उस पीड़ित की अश्लील वीडियो बनाई और उसे धमकाया। पीड़िता के घर में कोई नहीं था जिस कारण उसके हाथ पैर बांधे, मुँह भी बांधा गया था और पीड़िता की एक आंख फोड़ रखी थी। विधायक महेश नेगी का कहना है कि यह कांग्रेसी लोगों को कहां पहुंचाने जा रहे हैं सभी ग्रामीणों और विधायक नेगी के आह्वान पर आज यहां प्रदर्शन किया गया। विधायक ने कहा कि मेरे पास फोन आ रहे हैं इस मामले को पैसे देकर रफा-दफा कर दिया जाए और आप इस मामले को ठंडा कर दीजिए। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी को थाना चौखुटिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News