Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां पति पत्नी ने फाड़ डाली पुलिस की वर्दी

दूसरे के घर में घुसकर मारपीट कर रहे पति-पत्नी ने सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मियो से भी अभद्रता कर दी। यहां तक कि एक जवान की वर्दी भी फाड़ दी। साथ ही घटना का वीडियो बना रहे एक सिपाही का मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस दंपति को गिरफ्तार कर ले आई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बागजाला गौलापार से बीती रात्रि भावना नाम की महिला ने पुलिस के हेल्पलाइन नम्बर 112 में सूचना दी कि पड़ोस में रहने वाला रमेश राम अपनी पत्नी पुष्पा और बेटे-बेटी के साथ उनके घर में घुस आए हैं और उसके पति हरिशंकर से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन आपे से बाहर हुआ आरोपित रमेश राम जवानों से अभद्रता पर उतारू हो गया। उसने सुरेंद्र नाम के सिपाही की वर्दी फाड़ दी औरघटना की वीडियो बना रहे सिपाही का मोबाइल छीनकर उसे भी तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  सुमित हृदयेश के बयान पर भाजपा का पलटवार, बुद्ध पार्क में फूंका पुतला
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News