Connect with us

कुमाऊँ

यहां पुलिस ने किया इनामी तस्कर गिरफ्तार

रामनगर।यहां पर बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवं आशुतोष कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित ईनामी अभियुक्त मुल्ला ताहिर को गिरफ्तार किया है।बताते चले कि कोतवाली रामनगर में वांछित 500 रूपये ईनामी अभियुक्त मुल्ला ताहिर पुत्र तालिब हुसैन निवासी ग्राम नवदिया थाना किला जनपद बरेली उत्तर प्रदेश जो विगत काफी समय से लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु कोतवाली रामनगर पुलिस द्वारा काफी समय से प्रयास किये गये जा रहे थे।

वांछित ईनामी अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली रामनगर में मुकदमा अपराध संख्या-21 धारा 8/21/29 एनपीएस एक्ट , मुकदमा अपराध संख्या- 596/21धारा 8/21/29 एनपीएस एक्ट , मुकदमा अपराध संख्या- /21 धारा 8/21/29 एनपीएस एक्ट, मुकदमा अपराध संख्या- 657/21धारा 8/21/29 एनपीएस एक्ट मुकदमा अपराध संख्या- 658/21 धारा 8/21/29 एनपीएस एक्ट, मुकदमा अपराध संख्या- 12/21 धारा 8/21/29 एनपीएस एक्ट तथा अन्य मुकदमा में थाना कठघर मुरादाबाद थाना पकवाड़ा में अभियोग पंजीकृत है। वांछित ईनामी अभियुक्त को रामनगर पुलिस टीम मनोज सिंह नयाल चौकी प्रभारी गर्जिया, उप निरीक्षक देवनाथ गोस्वामी पुलिस कार्यालय नैनीताल, कांस्टेबल ललित राम, विनोद यादव, सोनू के द्वारा लगातार पतारसी सुरागरसी करते हुए कल 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News