Connect with us

कुमाऊँ

यहां पुलिस ने कच्ची शराब तस्करी में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नैनीताल। जिले के लाल कुआं क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर क्षेत्राधिकारी लालकुआं द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल को नशे के कारोबारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार व एसएसआई रोहिताश सिंह के दिशा निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और देवरामपुर बैरियर के पास हल्दुचौड़ से अभियुक्त पंकज सिंह उर्फ शक्ति पुत्र स्वर्गीय पान सिंह निवासी इंद्रानगर 1 हटा ग्राम बिंदुखता लालकुआँ को 54 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया जिसके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है वही दूसरे अभियुक्त सागर सिंह पुत्र पान सिंह निवासी इंद्रानगर प्रथम हाटाग्राम बिन्दुखत्ता लालकुआं को 50 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल गंगा सिंह, कांस्टेबल तरुण मेहता मौजूद थे ।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News