Connect with us

कुमाऊँ

यहां पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़, दो युवक 4 युवतियां पकड़ी

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में 4 महिलाओं और दो पुरुषों को काशीपुर पुलिस ने एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ अनैतिक कार्यों में लिप्त होने का मामला दर्ज कर उनका चालान कर दिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर अक्षय प्रहलाद कोंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार टांडा उज्जैन रिपोर्टिंग चौकी अंतर्गत ढकिया गुलाबों में छीना फार्म स्थित एक घर में छापा मार दिया। इस फार्म पर पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त चार महिलाओं सहित कुल छह लेागों को दबोच लिया। सभी लोग एक कमरे में पुलिस को आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को कमरे से आपत्तिजनक सामग्री, लेडीज पर्स व दो हजार रुपये भी मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि एक युवती एक युवती ढकिया गुलाबो तथा दूसरी युवती गोरखपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। जबकि दो युवतियां काशीपुर की बताई हा रही हैं। पुलिस ने इस घटना में शामिल प्रवीण सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी कुंडेश्वरी तथा दूसरा व्यक्ति विकास कुमार पुत्र हेमराज जबलपुर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News