Connect with us

उत्तराखण्ड

यहाँ महिला दुकान की आड़ में कर रही थी नशे का कारोबार,गिरफ्तार

लालकुआं। कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 378 ग्राम अवैध चरस एवं 12 हजार 2 सौ रुपए की नगदी के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है आरोप है कि महिला अपने घर पर किनारे खोली गई दुकान की आड़ में नशे का कारोबार कर रही थी।वही पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया है जिसको लेकर एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने कड़े निर्देश जारी किये हैं ।

इसी अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर इंदिरा नगर प्रथम बिन्दूखत्ता में छापेमारी अभियान चलाया जहां सड़क के किनारे स्थित किराने की दुकान पर मुखबिर की सूचना के आधार पर तलाश की इस दौरान दुकान चला रही महिला कलावती देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी स्व त्रिलोक सिंह निवासी इन्द्रानगर प्रथम बिन्दूखत्ता पुलिस को चरस बेचते मिली जिसे पुलिस ने तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया।

वहीं पुलिस द्वारा महिला की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 378 ग्राम चरस के अलावा 12 हजार 2 सौ रुपए की नगदी तथा एक तराजू भी बरामद हुआ है इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

बताया जा रहा है कि महिला का पुत्र पहले से ही चरस तस्कारी के आरोप में जेल में बंद है वहीं पुलिस की पुछताछ में महिला ने बताया कि चरस को पहाड़ से लाकर बिन्दुखत्ता और उसके आसपास के क्षेत्रों में बेचने का काम करती है फिलहाल पुलिस की पुछताछ जारी है।
इधर पुलिस टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता, उपनिरीक्षक रजनी आर्य, कांस्टेबल चन्द्रशेखर, आनन्दपुरी, माया बिष्ट, प्रियंका शाही शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री_जान लें कहां पार्क होगी गाड़ी, कहां से मिलेगा रास्ता ?
ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News