Connect with us

उत्तराखण्ड

हिमानी ने संभाला गन्ना एवं चीनी उपायुक्त का कार्यभार

किच्छा(उधम सिंह नगर)। शासन ने इस बीच कई पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में पीसीएस अधिकारी हिमानी पाठक को गन्ना एवं चीनी उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलते ही उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है। हिमानी को गन्ना एवं चीनी उपायुक्त बनाये जाने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव सिंह ने गन्ना मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि गन्ना किसानों व कर्मचारियों की बदहाल दशा अब निश्चित तौर पर सुधरने लग जायेगी।श्री संजीव ने कहा कि पूर्व में गन्ना किसानों की दशा अत्यधिक खराब थी, जिसके चलते उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर गन्ना मंत्री से भेंट की और उनके समक्ष समस्यायें रखी। विभागीय कार्यवाही करते हुए अंततः हिमानी पाठक की तैनाती उपायुक्त गन्ना एवं चीनी कर दी है। उन्होंने कहा कि शासन का यह निर्णय संजीवनी साबित होगा। हिमानी की तैनाती के बाद गन्ना किसानों व कर्मचारियों में हर्ष देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News