Connect with us

कुमाऊँ

इतिहासिक होगी आभार रैली: विकास शर्मा

रिपोर्ट – विनोद पाल
उधम सिंह नगर। भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि बुधवार 1 मार्च को सुबह 11:00 बजे रामलीला मैदान हल्द्वानी में होने वाली मुख्यमंत्री की आभार रैली ऐतिहासिक रैली होगी। पूरी लोकसभा से युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सख्त नकल विरोधी कानून बनाने के लिए आभार व्यक्त करेंगे।

विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार से सख्त कानून बनाया है उस कानून से पूरे देश के युवाओं में उत्साह है। महाराष्ट्र और गुजरात की सरकारें भी उस कानून की प्रति अपने राज्य के लिए भी मांग रहे हैं । यह कानून इतना लोकप्रिय और सख्त कानून बनाया गया है। विकास शर्मा ने कहा कि युवाओं के अंदर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति एक विश्वास पैदा हुआ है ।जिससे उनको लगने लगा है कि पूरी पारदर्शिता के साथ अब भर्तियां होंगी और उनको उनकी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। शर्मा ने बताया कि रैली की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है, उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में पहुंचे और रैली को सफल बनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  विधानसभा सत्र का आगाज, 7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी धामी सरकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News