Connect with us

उत्तराखण्ड

HNB उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि का छठा दीक्षांत समारोह, राज्यपाल करेंगे छात्रों को सम्मानित

हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि आज होना छठा दीक्षांत समारोह मानाने जका रहा है। दीक्षांत समारोह में अलग-अलग कोर्सेज के छात्र-छात्राओं को डिग्री से नवाजा जाएगा। विवि के कुलाधिपति समारोह के दौरान टॉप करने वाले 23 छात्रों को गोल्ड मेडल देंगे।

HNB उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि का छठा दीक्षांत समारोह
सोमवार को होने वाले दीक्षांत समारोह में अलग-अलग कोर्सेज के 1350 छात्र-छात्राओं को डिग्री से नवाजा जाएगा। विवि के कुलाधिपति ले. जन. गुरमीत सिंह(सेनि.) समारोह में 23 छात्रों को गोल्ड मेडल से नवाजेंगे।

राज्यपाल करेंगे छात्रों को सम्मानित
समारोह में 1350 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी हनी है। इसमें एमबीबीएस के 489, एमडी के 43, एमएस के 18, एमफिल के 10, एमएचए के 16, एमएससी नर्सिंग के 60, बीएससी नर्सिंग के 600, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के 111, एनपीसीसी के दो और पीएचडी के एक छात्र शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- ₹6 हजार की रिश्वत लेते फायर अधिकारी गिरफ्तार

More in उत्तराखण्ड

Trending News