Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर लगी रोक

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून से अब तक की एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर 21 दिसंबर तक के लिए रोक लग गई है। मुख्यालय की ओर से पुलिसकर्मियों के सभी प्रकार के अवकाश पर यह रोक लगाई है।

अपरिहार्य परिस्थितियों में DGP मुख्यालय से ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। वहीं शादी के सीजन में छुट्टी पर अचानक रोक लगने से विभागीय कर्मचारियों में मायूसी छा गई है।
पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन की तरफ से इस संबंध में जारी लिखित आदेश में कहा गया है कि, निकट भविष्य में विधानसभा सत्र और राज्य में VVIP/VIP के भ्रमण प्रस्तावित है। इसे देखते हुए 26 नवंबर से 21 दिसंबर तक छुट्टी पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है।DGP की ओर से छुट्टी रद्द होने के लिखित में आदेश जिलों के SSP को जारी किए गए हैं। आदेश के बाद विभागीय कर्मचारी मायूस हो गए हैं। वजह शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में विभाग के कई अधिकारियों से लेकर सिपाहियों के रिश्तेदारी और घरों में शादियां है।परिवार के साथ शादियों में शामिल होने के लिए तैयारियों में जुटे कर्मचारियों के चेहरे उतर गए हैं। अब उन्हें शादी में शामिल ना हो पाने का डर सता रहा है। कई कर्मचारी ऐसे हैं जो छुट्टी के लिए अभी से ही अधिकारियों से सिफारिश करने लगे हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News