Connect with us

उत्तराखण्ड

सिडकुल की फैक्ट्री में लगी भीषण आग,भागकर लोगों ने बचाई जान

हरिद्वार। सिडकुल की एक फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गयी। कर्मचारी यहां-वहां भागने लगे। किसी तरह लोगों ने अपनी जान बचाई और फैक्ट्री से बाहर निकले

सिडकुल की फैक्ट्री में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। कंपनी में काम कर रहे कई कामगारों ने भागकर अपनी जान बचाई। कंपनी प्लास्टिक का दाना बनाती है। आग लगने का कारण अभी पता नही चल सका है।सूचना पर पहुंची सिडकुल और मायापुर अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी है। आग इतनी भयंकर लगी है कि विभाग की छह गाड़ियों पर दो घंटे बाद भी काबू नही पाया गया है

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News