Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी:जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रारंभ!

मीनाक्षी

आयुक्त कुमाऊँ मंडल एवं सचिव माननीय मुख्यमंत्री श्री दीपक रावत ने अवगत कराया है कि भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके लिए संगणक व गणना टीम घर-घर जाकर जानकारी एकत्र कर रही है।

उन्होंने जनता से अपील की है कि गणना कर्मियों के पास सरकारी पहचान पत्र होगा, जिसे सत्यापित किया जा सकता है। वे प्रत्येक घर से आवश्यक जानकारी प्राप्त करेंगे, कृपया पूरा सहयोग करें। गणना के दौरान भवनों पर मार्किंग/नंबरिंग भी की जा सकती है, जिसका विरोध न करें।

नागरिक किसी भी जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1855 (सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक) पर संपर्क कर सकते हैं और इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग प्रदान करें।

यह भी पढ़ें -  बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी विवाद: मुख्य आरोपी गायब, फोन भी आ रहा स्विच ऑफ

More in Uncategorized

Trending News