Connect with us

उत्तराखण्ड

घरेलू लड़ाई के चलते पति ने ली पत्नी की जान

रुड़की में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सीने में चाक़ू मारकर उसे घायल कर दिया, जिस कारण विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद आनन फानन में को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे को मृत घोषित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ढंढेरा निवासी अमन का अपनी पत्नी पिंकी के साथ घरेलु विवाद चल रहा था, जिसके चलते पिंकी कुछ दिन से अपने मायके गई हुई थी।

आज जैसे ही पिंकी घर पहुंची तो अमन ने उस पर अचानक ही चाक़ू से हमला कर दिया, इस हमले में चाक़ू पिंकी के सीने में लग गया, जिसके बाद पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगो ने 108 एम्बुलेंस से पिंकी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ पर डॉक्टर ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पिंकी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने तत्काल आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News