Connect with us

Uncategorized

नैनीताल हल्द्वानी मार्ग पर महत्वपूर्ण पैचिंग कार्य की शुरुआत

मीनाक्षी

नैनीताल। एडीबी की ओर से नैनीताल हल्द्वानी मार्ग पर महत्वपूर्ण पैचिंग कार्य की शुरुआत की गई है। यह कार्य रुसीबाइपास से लेकर हनुमानगढ़ी तक किया जाएगा, जहां लंबे समय से सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए थे, जिनकी वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सहायक अभियंता अनिल परिहार ने बताया ने बताया कि पैचिंग वर्क का उद्देश्य सड़क की सतह को बेहतर बनाना है, ताकि आने-जाने वाले वाहन चालकों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिल सके। गड्डों से भरी इस सड़क पर पैचिंग कार्य की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वाहनों के संचालन में बड़ी राहत मिलने की संभावना है। पैचिंग कार्य के दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिए वाहन चालकों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और निर्धारित मार्गों का पालन करें। यह कार्य स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए एक राहत का संकेत है, जो लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  भ्रष्टाचार के खिलाफ 10 नवंबर से 30 नवंबर तक कांग्रेस का प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान

More in Uncategorized

Trending News