Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे,मौत


सड़क हादसे उत्तराखंड में थमने का नाम नहीं ले रहे हैं इसी क्रम में बड़ी खबर अल्मोड़ा से सामने आ रही है यहां मंगलवार को नगर क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां धारानौला सिकुड़ा से आगे डंपिंग जोन के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेस अस्पताल प्रबंधन ने घायल की मौत की पुष्टि की है।

मृतक की पहचान सुनील आर्य निवासी ग्राम उडयारी हवालबाग के रूप में हुई है। मृतक पंवार मार्केट स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र(PMKK) में मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

यह भी पढ़ें -  बनबसा में धामी कैबिनेट के बड़े फैसले, नजूल लैंड होगी नियमित 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर

More in उत्तराखण्ड

Trending News