Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल में गोरखपुर चौराहे के पास शिक्षक को करंट लगने से मौत

रिपोर्टर भुवन सिंह ठठोला

.नैनीताल के भीमताल नगर के गोरखपुर चौराहे के पास खाना खाने गए चार शिक्षकों में से एक शिक्षक को रेलिंग के पास लगे पोल से करंट लग गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षक को पुलिस की मदद से भीमताल

सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार गौरव पुरोहित 35 वर्ष पुत्र बृजमोहन निवासी नरसिंह पुल रामनगर भीमताल के डाइट में ट्रेनिंग के लिए आए हुए थे। गौरव पुरोहित अपने चार साथियों के साथ गोरखपुर के पास खाना खाने के लिए गई थे। तभी अचानक उन्हें बिजली के पोल से करंट लग गया। और कुछ देर में ही गौरव पुरोहित की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गौरव पुरोहित को पोल से अलग किया और भीमताल सीएससी ले गए शिक्षक के साथी ने बताया चारों शिक्षक गोरखपुर चौराहे के पास रात खाने के लिए गए थे। कि तभी गौरव पुरोहित को बिजली के पोल से करंट लग गया। गौरव पुरोहित ओखलकांडा ब्लॉक के विद्यालय में कार्यरत है। यहां 6 दिन की ट्रेनिंग में आए हुए है। वहीं पुलिस विभाग द्वारा सबका पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए नैनीताल शव को भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बारिश का कहर: हुड्डी नदी का जलस्तर बढ़ा, दूसरी ओर फंसे ग्रामीण

More in उत्तराखण्ड

Trending News