Connect with us

उत्तराखण्ड

चमोली में तीन मासूम बच्चे खो चुके अपने माता पिता को, आर्थिक संकट से जूझ रहे, घर तक पहुंची मदद

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में माता-पिता का साया बच्चों के सिर से उठ गया। मजबूरियों में तीन बच्चे परेशानियों में जीवन यापन कर रहे अनाथ बच्चों तक मदद पहुंच चुकी है। सीएम धामी के निर्देश के बाद प्रशासन की टीम ने गांव पहुंचकर अनाथ बच्चों के भरण पोषण और सर्दी से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री सौंपी है। वहीं, सीएम पुष्कर धामी ने अनाथ बच्चों को सरकार की तरफ से हर संभव उनकी सहायता करने का भरोसा दिलाया है।

मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के खैनुरी गांव निवासी नैन सिंह की इसी वर्ष यानी 2024 को अक्टूबर महीने में बीमारी की वजह से मौत हो गई। जबकि, उनकी पत्नी कुसुम देवी की मौत साल 2020 में हो गई थी। ऐसे में उनकी दो बेटियां संजना और साक्षी के साथ ही एक बेटा आयुष बेसहारा हो गए।

हालांकि, ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह के साथ ही सभी ग्रामीण बच्चों का सहारा दे दें है, लेकिन मां-पिता का साया उठने के बाद बच्चों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। तीनों बच्चे स्कूल भी जाते हैं, लेकिन घर उनके लिए बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। घर के काम तो करते है ही इसके साथ उन्हें खेती बाड़ी भी इन्हें करना पड़ता है।
संजना की उम्र 16 साल, साक्षी की उम्र 14 साल और आयुष 10 साल का है। संजना अभी गांव के ही सरकारी इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा हैं। जबकि, उसकी छोटी बहन साक्षी कक्षा 9 में पढ़ती है। वहीं, उनका भाई आयुष गांव के ही प्राइमरी स्कूल की चौथी क्लास में पढ़ाई करता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लिया। और उन्होंने जिला प्रशासन को बच्चों की त्वरित सहायता समेत अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। जिस पर रविवार को राजस्व निरीक्षक अनुज बंडवाल के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने बच्चों के घर पहुंची।

प्रशासन की टीम ने सर्दी से बचाव के लिए बच्चों को कंबल, गर्म कपड़े, फल और पोषण की अन्य सामग्रियां सौंपी. इस दौरान राजस्व निरीक्षक अनुज बंडवाल ने उनके आवास के साथ ही शौचालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार और प्रशासन की ओर से अनाथ हो चुके बच्चों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News