Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून में तेज रफ्तार कार ने पैदल यात्रियों को रौंदा, चार लोगों की हुई मौत, ड्राइवर फरार

उत्तराखंड के देहरादून से मसूरी रोड पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। जहां एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को रौंद दिया। टक्कर इतनी ज्यादा भीषण थी कि मौके पर ही लोगों की मौत हो गई ,जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के बाद ड्राइवर कर समेत मौके से फरार हो गया।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि यह घटना देहरादून के राजपुर इलाके में उत्तरांचल अस्पताल के पास हुई। जहां चंडीगढ़ नंबर मर्सिडीज़ कार स्पीड और लापरवाही से चार पैदल चल रहे यात्रियों को रौंद दिया और एक स्कूटी से भी टकरा गया। चारों पैदल चल रहे यात्रियों की मौके परी मौत हो गई जबकि स्कूटी पर सवार दो लोग घायल हो गए और इनका इलाज चल रहा है।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। घायलों को पहले प्रारंभिक उपचार के लिए उत्तरांचल अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें दून सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों के पैरों में चोटें आई हैं।

दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ड्राइवर का पता लगाने के लिए पुलिस तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से आसपास के सभी थानों को सूचित कर दिया है और इसके लिए चेकिंग भी की जा रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि कार चालक की तलाश के लिए कई टीम में लगाई गई है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में से दो की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के बाबा बाजार निवासी मंशाराम (30) और रंजीत (35) के रूप में हुई है, जबकि अन्य दो की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। स्कूटर सवार दो लोगों की पहचान धनीराम और मोहम्मद शाकिब के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  गुरुकुल कांगड़ी विवि: कुलसचिव से मारपीट मामले में 6 कर्मचारी निलंबित, देहरादून परिसर से अटैच
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News