Connect with us

कुमाऊँ

हल्द्वानी में इस दुकान में लगी आग 40 लाख का माल स्वाहा

हल्द्वानी शहर की अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर शहर के बीचोंबीच पटेलचौक स्थित अंसारी फर्निशिंग में अचानक आग लग गई। आग लगने से आस-पास के लोगों ने हल्ला कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस बीच लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। वहीं फायर बिग्रेड को भी जानकारी दी गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।सूचना पर फायर बिग्रेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दमकल के दो वाहनों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया। नहीं तो आग की चपेट में और दुकानेें भी आ सकती थी।फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। कोरोनाकाल में पूरी बाजार बंद है ऐसे में यह हादसा भयावक रूप ले सकता था। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News