Connect with us

कुमाऊँ

मामूली विवाद में युवक ने गोली मारकर कर दी हत्या

प्रदेश में गोली कांड के कई मामले बढ़ते जा रहे हैं ,आज ऐसे ही एक बड़ी खबर रामनगर से सामने आ रही है यहां पर एमपी इंटर कॉलेज के मैदान में दो युवकों में मामूली बात को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी। घायल को सरकारी अस्पताल लाया गया जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर का दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एमपी इंटर कॉलेज के मैदान में हुई आपसी कहासुनी के बाद लूटाबड़ निवासी सागर ने बंबाघेर निवासी राजकुमार उर्फ रोनी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन फानन में रोनी को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस की टीमें आरोपी सागर को पकड़ने में जुट गई हैं।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News