Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एव पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनायीं गई।

रिपोर्टर भुवन सिंह ठठोला

नैनीताल में राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती बड़े हर्षोल्लास से मनायी गयी। इस अवसर पर जिला कार्यालय नैनीताल में जिलाधिकारी वंदना ने राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्वांजलि दी। इस अवसर पर राष्टगान गीत के साथ ही सूचना ब्यूरौ संचार की टीम द्वारा गॉधी जी के प्रिय भंजन वैष्णव, जन तो मैंने कहिये जो पीर पराई, जानि-रे, रघुपति राधव राजा राम की संगीत मय प्रस्तुति दी।
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में महात्मा गॉधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें गॉधी जी द्वारा बताए गए सत्य और अंहिसा के मार्ग पर चलना चाहिए तथा आत्म मंथन करते हुए अपनी कमियों को दूर करना चाहिए, उनके सिद्धांतो का अनुसरण करते हुए देश एवं समाज हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमे अपने कार्यों एवं दायित्वों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से देश व समाज के हित में करना चाहिए, यहीं महापुरूषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके उपरान्त विधायक सरिता आर्या, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा, अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, शिवरचण द्विवेदी ने डॉ भीमराव अम्बेडकर, शहीद मेजर राजेश अधिकारी एवं मल्लीताल में पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी के मूर्तियों पर मालार्ल्पण कर श्रृद्वा सुमन अर्पित किये।
कार्यक्रम के दौरान डीएम ने भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के छात्राओं को पुरस्कार दिया तथा एनसीसी कैडेट छात्र-छात्राओं से बातचीत करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट का जीवन अनुशात्मक होता है। कार्यक्रम का संचालन नवीन पाण्डे
ने किया।
इस अवसर पर ईओ नगर पालिका आलोक उनियाल, तहसीलदार संजय कुमार के अलावा स्कूली छा़त्र-छात्राऐं अधिकारी ,कर्मचारी जनपतिनिधि,के अलावा आमजन-मानस उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - दुष्कर्म के मुकदमे में गवाही देने पर महिला और परिवार को जान से मारने की धमकी, मुकदमा हुआ दर्ज
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News