Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल में रामसेवक सभा द्वारा पहली बार शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है इस उपलक्ष में सभा द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया

रिपोर्टर भुवन ठठोला नैनीताल

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा राम सेवक सभा प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण का मंगलवार को कलशयात्रा के साथ श्री गणेश किया गया। मंगलवार को सुबह पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने श्रीराम सेवक सभा भवन से बाजार होते हुए मां नैना देवी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली।नैना देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा अंत में श्रीराम सेवक सभा में पहुंची।जिसके बाद सात दिवसीय शिव महापुराण शुरू हो गया है।

आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने बताया कि कलश यात्रा के बाद श्री गणेश पूजन,पंजागी कर्म,शिवपुराण का पूजन,ब्यास पूजा व विद्वानों को पूजन,हरि हरात्मक पूजन व रुद्राभिषेक किया गया वही दोपहर बाद शिव महापुराण पर आध्यात्मिक प्रवचन किये गए। तथा शाम को आरती भजन कीर्तन को प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान अध्यक्ष मनोज साह,महासचिव जगदीश बवाड़ी,देवेंद्र लाल साह,मुकुल जोशी,मुकेश जोशी मोंटू,प्रो.ललित तिवारी,विमल चौधरी,हिमांशु जोशी, गिरीश जोशी,सभासद तारा राणा,विश्वकेतु वैद्य सुमन साह, मंजू रौतेला,मीनू बुदलाकोटी,कमलेश ढोढ़ीयाल,विक्की वर्मा,भावना,भारती,हेमलता पांडे, तारा बोरा,किरन साह,कुंदन नेगी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  सावधान: देहरादून में डबल हेलमेट नहीं पहनने पर कटेगा गुपचुप तरीके से चालान, कैमरों की रहेगी नजर

More in उत्तराखण्ड

Trending News