Connect with us

उत्तराखण्ड

ऑनलाइन चालान बचाने के लिए शातिर बाईकर ने निकाला नया जुगाड़ चंपावत पुलिस ने कर दिया वाहन सीज

रिपोर्ट – विनोद पाल
चंपावत। ऑनलाइन चालान बचाने के लिए शातिर बाइक सवार ने निकाला अनोखा जुगाड़ चंपावत पुलिस के आगे असफल हुई शातिरता वीडियो वायरल होते ही चंपावत पुलिस की हो रही सराहना

आपको बता दें चम्पावत पुलिस नें अपने फेसबुक एकाउंट में एक वीडियो वायरल किया है वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रही है वही चम्पावत पुलिस के साथ चोर पुलिस खेलने वालों को एक नसीहत मिल रही है की अगर यातायात नियमों का उल्लंघन किया तो चम्पावत पुलिस चालानी कार्यवाही के साथ स्वागत करने के लिए तैयार है
अब बात करें वायरल वीडियो की तो आपको बता दें चंपावत पुलिस के ट्रैफिक इंस्पेक्टर ज्योति प्रकाश के द्वारा रूटीन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एक बाइक सवार युवक को रोका गया रोकने के बाद जैसे ही ट्रैफिक इंस्पेक्टर की नजर बाइक के पिछली नंबर प्लेट पर पड़ी तो वह भी दंग रह गए।

क्योंकि युवक के द्वारा ऑनलाइन चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट के ऊपर ब्लैक स्टीकर लगाया गया था लेक़िन शातिर युवक चम्पावत यातायात पुलिस की आँखों में धूल झोकने में नाकाम रहा जिस का पर्दाफाश ट्रेफिक इंस्पेक्टर ज्योति प्रकाश नें नंबर प्लेट से ब्लेक स्टीकर छुटा कर किया जिसके बाद चालानी कार्रवाई में उक्त युवक की मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरी-केदार QR कोड दान विवाद में मिले नए दस्तावेज!, पूर्व BKTC अध्यक्ष ने उठाई SIT जांच की मांग

More in उत्तराखण्ड

Trending News