Connect with us

उत्तराखण्ड

अवैध संबंधों के शक में पति ने कर दी हत्या,गिरफ्तार

किसी भी रिश्ते में शक रिश्ते को खराब कर देता है एक ऐसा ही मामला धर्मनगरी हरिद्वार जिले के दादूबास गांव से आया है। गत देर शाम चाकू से गोदकर महिला की हत्या करने के मामले में पुलिस ने पति नरेश को गिरफ्तार कर लिया। नरेश ने पत्नी की हत्या के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिससे उसे सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया था।मंगलवार की देर शाम उसकी हालत में सुधार होने पर पुलिस ने सिविल अस्पताल से नरेश को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपित को शक था कि उसकी पत्नी उसे खाने में नशीला पदार्थ खिला रही है, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ रही है। अवैध संबंधों के शक में उसकी हत्या की गई थी।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News