Connect with us

उत्तराखण्ड

पांच जिलों में मौसम विभाग ने फिर किया अलर्ट

नैनीताल। कुमाऊं में इस बार भारी बारिश के चलते हालात बेकाबू हो गए हैं। प्रशासन लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। कई स्थानों पर रेस्क्यू किया जा रहा है। इधर मौसम विभाग ने फिर से नैनीताल समेत पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिल रही जानकारी के मुताबिक एक बार से मौसम के करवट बदलने की संभावना जताई जा रही है। बीते दो दिन से अच्छी धूप खिलने के बाद कुछ क्षेत्रों में फिर से हल्की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार से देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। बता दें कि आपदा के चलते केवल कुमाऊं में ही कई सारे पुल बह गए। संपर्क मार्गों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए। नैनीताल को जीरो जोन घोषित कर दिया गया था। सरोवर नगरी के अलावा अल्मोड़ा समेत कई पर्यटन स्थलों पर अनेक पर्यटक फंसे रह गए। कहीं बादल फटने से नुकसान हुआ तो कहीं नदियों के उफान पर आने से जान-माल पर बन आई।
बुधवार से मौसम ठीक बना हुआ है। गुरुवार को पूरे दिन देहरादून समेत ज्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य रहा। लगभग सभी जगह अच्छी धूप भी खिली रही। लेकिन दोपहर बाद से ही कुछ इलाकों में एक बार फिर बादल मंडराने लगे और बूंदाबांदी के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मगर शनिवार से फिर मौसम बदल सकता है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News