Connect with us

उत्तराखण्ड

कुमाऊ के इस जिले में विधायक समेत कइयों पर हुआ मुकदमा दर्ज

पिथौरागढ़। धारचूला से कांग्रेसी विधायक हरीश धामी सहित 80 कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि 13 जनवरी को विधायक हरीश धामी ने 22 गांव के कार्यकर्ताओं के साथ मुनस्यारी में एक बैठक की थी। शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने इस मामले की जांच कराई, जांच सही पाए जाने पर विधायक हरीश धामी सहित 80 लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह पिथौरागढ़ जिले में तीसरा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है इससे पहले डीडीहाट में और थल क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News