Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मौसम का यलो अलर्ट जारी, बारिश, बर्फबारी के साथ कोहरा भी देगा दस्तक

उत्तराखंड में जबरदस्त ठंड पड़ी रही है। पर्वतीय इलाकों में जहां बर्फबारी हो रही है वहीं राज्य के निचले इलाकों में बारिश ने ठंड में इजाफा किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दो दिन बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।वहीं राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में भी जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ सकता है।मौसम विभाग के मुताबिक 22 जनवरी से मैदान से पहाड़ तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी दून में अगले 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में कोहरा भी छाया रह सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News