Connect with us

उत्तराखण्ड

गर्मी से मिलेगी राहत , बारिश होने की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में एक बार फिर उत्तराखंड का मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने सात मई को कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 11 ,12 ,13 मई को रेन थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी बढ़ने के आसार हैं। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में फॉरेस्ट फायर के मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। ऐसे में 8 मई के बाद फॉरेस्ट फायर के मामलों में कमी आएगी, क्योंकि 8 मई से बारिश की एक्टिविटी बढ़ने जा रही है और 13 मई तक यह एक्टिविटी बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगले तीन से चार दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए किसानों को गेहूं आदि की कटाई करके फसल को सुरक्षित रख लेना चाहिए। विक्रम सिंह ने बताया कि 8 तारीख से हल्की से मध्यम वर्षा, ओलावृष्टि के साथ-साथ बिजली चमकने का अंदेशा है।इसी बीच लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए जंगलों में लगने वाली आग पर काबू पाने में मदद मिल सकती है। साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड के इस शहर ने रचा इतिहास!, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन

More in उत्तराखण्ड

Trending News