Connect with us

उत्तराखण्ड

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा देशभक्ति गीतों से गुंजायमान हुआ शहर

नैनीताल। कांग्रेस का भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के मल्लीताल रामसेवक सभा प्रांगण में एकत्र होकर मॉल रोड होते हुए तल्लीताल धर्मशाला तक यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा पकड़कर अमर शहीदों के नारे लगाते हुए तल्लीताल धर्मशाला तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान मल्लीताल पंत मूर्ति तथा तल्लीताल शहीद मेजर राजेश अधिकारी व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार अंग्रेजों की तरह फूट डालो राज करो वाली राजनीति कर रही है जिसको लेकर कांग्रेस आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों को संगठित करने का कार्य कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार मजहब के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है। 9 अगस्त को गांधी जी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी, उसी तर्ज पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पूरे देश में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है।

इस दौरान कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव,उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी,हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश,पूर्व विधायक संजीव आर्य,पूर्व सांसद डा.महेंद्र सिंह पाल, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी,भवाली पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा,ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट,हिमांशु पांडे,नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल,वरिष्ठ कांग्रेसी गोपाल बिष्ट,मुकेश जोशी मोंटू,मुन्नी तिवारी,खष्टी बिष्ट,भावना भट्ट,कैलाश अधिकारी,बंटू आर्य,विमल चौधरी,मोहन कांडपाल,राजेश बर्मा,अजय साह, किशन नेगी,रुचिर साह सभासद राहुल पुजारी,पुष्कर बोरा आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रंग में भंग: सड़क हादसा तीन ने गवाई जान,चार घायल
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News