Connect with us

उत्तराखण्ड

महंगाई की जबरदस्त मार, दून में पेट्रोल 100 के पार

राजधानी देहरादून में पेट्रोल की कीमत सौ रुपये पार पहुंच गई है। गुरुवार को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं।कई दिन से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त दर्ज की जा रही है। जिससे जनता पर मंहगाई की मार पड़ रही है। देहरादून में डीजल 93.71 रुपये प्रति लीटर तो पेट्रोल 100 .19 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

यहां चेक करें
https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx
ऐसे जानें दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News