Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां बेड में महिला की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

हत्या को लेकर एक बड़ी खबर देहरादून से सामने आ रही है यहां पर राजपुर रोड़ स्थित कपूर गेस्ट हाउस के एक कमरे में बेड के भीतर महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है है कि युवती का शव सड़ा-गला हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच और मामले की जांच शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शव एक से डेढ़ माह पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिस कमरे में महिला रह रही थी। उसी कमरे में बेड में महिला का शव रखा गया था।पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया हत्या मान रही है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसका पति भी रुका था, लेकिन पति का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। शव अधिक दिन पुराना होने के चलते पता लगाना मुश्किल है हत्या कैसे हुई है।

कमरे से दुर्गंध आने से आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोल कर देखा तो बैड के भीतर महिला का सड़ा गला शव पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और महिला मसूरी में ही कार्यरत थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News