Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां फ़र्ज़ी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर मारा छापा,पुलिस ने धरा

ऋषिकेश।यहां के मानवेंद्र नगर में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर छापेमारी कर रहे चार लोगों को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा है. इनके साथ चार और लोगों की टीम बताई जा रही है, जो छापेमारी के दौरान नकदी और ज्वेलरी लेकर फरार हैं।स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़े गए चारों फर्जी आयकर अधिकारियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फर्जी आयकर अधिकारियों के द्वारा जिस घर में छापेमारी की जा रही थी, उस घर के एक व्यक्ति को भी अपने साथ ले गए हैं. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है. अभी तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है.मिली जानकारी के अनुसार यह सभी फर्जी आयकर अधिकारी दिल्ली से आए थे. ऐसा बताया जा रहा है यह सभी लोग रात से ही एक व्यक्ति के घर में छापेमारी कर रहे थे.

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News