Connect with us

कुमाऊँ

नशा कराकर जबरन की शादी व दुष्कर्म, मामला दर्ज

काशीपुर से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है यहां पर एक युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन शादी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि महादेव कॉलोनी, गुरुद्वारे के पीछे रहने वाले हिमालय पुत्र रामाधीश तथा उसकी मां चंचल उसे एक मंदिर में ले गए और वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन शादी कर ली।

युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी हिमालय उसका पड़ोसी है वह उसको अपनी मुंह बोली बहन मानता था जिनके विश्वास में आकर वह उनके साथ मंदिर चले गई वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया होश आने पर उसने देखा कि उसके गले में मंगलसूत्र पहन रखा था और मांग भी भरी हुई थी ,आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया तथा उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 366, 376, 506, 328 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News