Connect with us

उत्तराखण्ड

जमरानी बांध परियोजना हमारे कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि: अजय भट्ट

कहा अगले माह से शुरु हो जायेंगे टेंडर, विस्थापितों का पराग फार्म में होगा पुनर्वास

हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद पहली बार पत्रकारों से बातचीत करते हुए केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जमरानी बांध बनना हमारे लिए ऐतिहासिक उपलब्धि रही है। इसके लिए वह प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय वित्त मंत्री सहित सभी का आभार प्रकट करते हैं।

शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पहुँचे केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जमारानी बाँध बनते से इस क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने के साथ – साथ हमारी पेयजल एवं सिंचाई की गंभीर समस्या समाप्त हो जायेगी।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी से लेकर पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, मुखमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित जमरानी बांध के लिए संघर्षशील रहे विधायक बंशीधर भगत आदि सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण कार्यवाही में सभी का सहयोग रहा है। श्री भट्ट कहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी जी के सहयोग से जमरानी बांध का मसला और जल्द हल हुआ। परिसंपतियों के बंटवारे में हमे सबसे बड़ा लाभ जमरानी बांध की सहमति में मिला है। उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश के दो जिले बरेली तथा रामपुर जिले के तीन इलाकों को पेयजल का लाभ मिलेगा।बांकी संपूर्ण जमरानी बाँध का लाभ उतराखण्ड को मिलेगा।

वार्ता के दौरान महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मीडिया प्रभारी चंदन विष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत,नवीन भट्ट, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों को दिए निर्देश, कहा मानसून के बाद सड़कों को किया जाए गड्ढा मुक्त
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News