Connect with us

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ जिले के उडियारी गांव निवासी जवान की मौत

बेरीनाग विकास खंड उडियारी गांव निवासी 30 वर्षीय संतोष महरा 9वीं बटालियन आईटीबीपी में आसाम में तैनात था। संतोष पांच दिन पूर्व आसाम में एक वाहन दुर्घटना में घायल हो गया था। तब से आसाम में उपचार चल रहा था, बुधवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

शुक्रवार सुबह संतोष का पार्थिव शरीर पैतृक घर उडियारी पहुंचा। जहां पर पार्थिव शरीर पहुंचे घर में कोहराम मच गया। मृतक जवान का घर में डेढ़ वर्ष एक बेटा है।पत्नी, वृद्ध माता पिता और एक बेसुध है। थल के रामगंगा घाट पर आईटीबीपी के जवान के द्वारा सैन्य सम्मान के साथ अंतेष्ठी की गयी।अंतेष्ठी में स्थानीय विधायक फकीर राम टम्टा और सैकड़ों ग्रामीण विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद थे। जवान की मृत्यु पूरे क्षेत्र में शोक में डूबा है।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News