Connect with us

उत्तराखण्ड

हरिद्वार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,VIP घाट पर किया बुआ का अस्थि विसर्जन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार देर शाम अपनी बुआ के अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार पहुंचे। बुधवार सुबह उन्होंने विधि विधान से अपनी बुआ का अस्थि विसर्जन किया।

.

बुधवार सुबह हरिद्वार देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में विधि-विधान से तर्पण कार्यक्रम किया गया। जिसके बाद हरकी पैड़ी क्षेत्र के वीआईपी घाट पर उन्होंने अस्थि विसर्जन किया। बता दें जेपी नड्डा मंगलवार देर शाम हरिद्वार पहुंच गए थे। परिवार के निजी कार्यक्रम के चलते उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए रखी। जेपी नड्डा ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में रात्रि विश्राम किया।

.
जेपी नड्डा की बुआ गंगा देवी का सोमवार को हो निधन हो गया था। गंगा देवी हिमाचल के कुल्लू में रह रहीं थीं। जेपी नड्डा का अपनी बुआ से विशेष लगाव शांतिकुंज से रहा। इसके चलते वह उनकी अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा भाजपा प्रदेश महामंत्री और परिवार के करीब 10 सदस्य भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार के नकल विरोधी कानून को अपना रही मोदी सरकार, जानें पेपर लीक लॉ में क्या-क्या?

More in उत्तराखण्ड

Trending News