Connect with us

उत्तराखण्ड

कालाढूंगी पुलिस ने 02 तस्करों को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा नैनीताल स्तर पर लगातार चलाए जा रहे नशे के विरूद्ध अभियान के तहत पंकज जोशी थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शान्ति / कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु चैकिग के दौरान 02 अलग अलग मामलों में 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

■ पुलिस टीम द्वारा ग्राम नाथूजाला वन विभाग बैरियर से 100 मी0 आगे जंगल में सडक पर* कोटाबाग कालाढूंगी से अभियुक्त खीमानन्द कर्नाटक पुत्र गोपाल दत्त कर्नाटक निवासी ग्राम पाटकोट कोटाबाग के कब्जे से 47 पाउच कच्ची शराब खाम बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

■ पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग हुडकिया चौड से चकलुवा को जाने वाले कच्चे रास्ते से अभियुक्त बलविन्दर कम्बोज उर्फ कल्ली पुत्र स्व0 पुन्नु राम निवासी ग्राम धमोला नबाड थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल को 42 पाउच अवैध अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR NO. 02/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  लंबित मांगों को लेकर वन निगम कर्मियों का हल्ला बोल, मुख्यालय पर बेमियादी धरना शुरू

More in उत्तराखण्ड

Trending News