Connect with us

उत्तराखण्ड

सौतेली पुत्री के साथ दुष्कर्म मामले में कलयुगी पिता गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जिले के गंगोलीहाट थाना क्षेत्र में कलयुगी पिता ने रिश्तों को तार-तार करते हुए सौतेली पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना गंगोलीहाट पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
पुलिस के मुताबिक आठ जून को गंगोलीहाट निवासी एक नाबालिग किशोरी द्वारा थाना गंगोलीहाट में तहरीर दी गई कि जब वह 12, 13 साल की थी, उसके सौतेले पिता ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये थे।

आजकल भी शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए जबरदस्ती करते रहते हैं। अकसर उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना गंगोलीहाट में अभियुक्त के विरुद्ध धारा- 354/376 आई0पी0सी0 व 5/6/9/10 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए मुकदमे में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई, जिस पर उपनिरीक्षक हरीश सिंह व अन्य कमचारियों द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर पता करते हुए नौ जून को अभियुक्त को पी0डब्लू0डी0 गैस्ट हाउस गंगोलीहाट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरीश सिंह, चौकी प्रभारी पनार, अपर उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह, हेड कांस्टेबल सुन्दर सिंह शामिल थे।

यह भी पढ़ें -  काठगोदाम हाईवे गौलापार में चलती पिकअप बनी आग का गोला, चालक ने बमुश्किल बचाई जान
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News