Connect with us

उत्तराखण्ड

काठगोदाम पुलिस ने एक व्यक्ति को स्कूटी में 68 पव्वे देशी शराब गुलाब मार्का तस्करी करते हुए किया गिरफ्तार

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी तथा नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में मनोज कुमार चौकी प्रभारी खेड़ा काठगोदाम व पुलिस टीम द्वारा बीते दिन नौ अक्टूबर को थाना काठगोदाम क्षेत्र मे कानून/शान्ति व्यवस्था/यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान गौलापार स्टेडियम मुख्य गेट के पास काठगोदाम से अभियुक्त देव सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी पूर्वी खेड़ा गौलापार जनपद नैनीताल को 68 पव्वे देसी शराब गुलाब मार्का मय स्कूटी UK04X6821के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या – 108/2024 धारा 60/72 EX ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - छात्रसंघ चुनाव में रैली के नाम पर हाईवे घेरकर हुड़दंग करना पड़ा भारी, 18 नामजद समेत 50 अज्ञात पर FIR

More in उत्तराखण्ड

Trending News