Connect with us

कुमाऊँ

खटीमा पुलिस ने 10 लाख रुपए कीमत की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खटीमा में पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पता दे कि यहां के सीमांत झनकईया थाना पुलिस ने दस लाख रुपए कीमत की 31 ग्राम स्मैक के साथ दो स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार। पकड़े गए आरोपी स्मैक तस्करों को एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया उधम सिंह नगर जनपद में पुलिस द्वारा नशे की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज सीमांत झनकईया थाना पुलिस ने वाहन वाहन चेकिंग के दौरान सूखा पुल पर मुखबिर की सूचना पर काले रंग की मोटरसाइकिल पर नेपाल की ओर जा रहे दो युवको को पकड़ा। जिनके पास से पुलिस को 31 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी स्मैक तस्करों की पहचान फराज खान पुत्र खालिद खान निवासी मोहम्मद खानपुरा थाना मीरगंज बरेली वही दूसरे की पहचान आमिर रजा पुत्र ताहिर रजा थाना सीबीगंज बरेली के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह स्मैक को फतेहगंज बरेली से लाकर नेपाल बॉर्डर में पिथौरागढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति को महंगे दाम में बेचते हैं। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपी स्मैक तस्करो के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News