Connect with us

कुमाऊँ

यहां कर दी युवती की चाकू से गोदकर हत्या

सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। तहसील सोमेश्वर से एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। बता दे यहां एक युवती की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 3 बजे ग्राम चनौदा निवासी अंजलि बोरा (19 वर्ष) पुत्री हरीश सिंह बोरा का घर में लहुलूहान हालत में पड़ा हुआ शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुँची सोमेश्वर पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या किसने की और क्यों की इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। जल्दी ही खुलासा हो जायेगा।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News