Connect with us

उत्तराखण्ड

किशोर इंदौर से यूट्यूबर से मिलने पहुंचा हल्द्वानी, ऐसे जुटाए थे पैसे

इंदौर मध्यप्रदेश निवासी एक किशोर घर से भागकर रविवार रात को हल्द्वानी यूट्यूबर से मिलने पहुंच गया। यू ट्यूबर बच्चे से बातचीत की जिसके बाद इसकी सूचना टीपीनगर चौकी पुलिस को दी। सूचना के बाद बच्चे के परिजन अपने बेटे को लेने के लिए इंदौर से निकल गए हैं।बता दें कि किशोर ने वीडियो से यूट्यूबर के घर का पता खोजा था।पुलिस ने बताया कि किशोर कक्षा आठ में पढ़ता है। पुलिस और बाल कल्याण समिति के लोगों ने जब किशोर के परिजनों से बातचीत की तो वह दंग रह गए। बच्चे की मां इंदौर में राईस मिल में काम करती हैं। बड़ा भाई इंदौर सिटी बस में कंडक्टर की नौकरी करता है। पता चला कि यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने के लिए किशोर ने शहर की किराना दुकानों पर काम करके रुपये जुटाए थे।वह ट्रेन से पहले दिल्ली और उसके बाद हल्द्वानी पहुंचा। यहां से ई-रिक्शा बुक करके रामपुर रोड पर यूट्यूबर के घर पहुंचा। टीपीनगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि किशोर को सकुशल बाल कल्याण समिति के संरक्षण में रखा गया है। मंगलवार को परिजन हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके बाद किशोर को उन्हें सौंप दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के होटल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, ABVP प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार

More in उत्तराखण्ड

Trending News