Connect with us

उत्तराखण्ड

जानिए दिल्ली के डिप्टी सीएम ने रुड़की में जिन मामलों पर की प्रेस वार्ता

उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र में दिल्ली के डिप्टी सीएम गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि मैं केवल उत्तराखंड की जनता से एक सवाल पूछने आया हूं। सवाल ये कि क्या कर्नल अजय कोठियाल जैसे देशभक्त को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री होना चाहिए।मनीष सिसोदिया ने युवाओं, महिलाओं, पुरुषों, प्रोफेशनल से इस सवाल पर राय ली। इसके अलावा उन्होंने एक और बड़ी बात कह दी। जो शायद भाजपाइयों के साथ कांग्रेसियों को भी बिल्कुल रास नहीं आएगी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड की जनता के पास दो विकल्प हैं।बकौल मनीष सिसोदिया, “पहला विकल्प है भाजपा सरकार, जो कि अभी तक तीन मुख्यमंत्रियों को बदल चुकी है। अब पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री हैं। जो खुलकर यह बात कह रहे हैं कि वह चोरी करने वालों को रोकेंगे नहीं।” दूसरे विकल्प के तौर पर सिसोदिया ने कर्नल अजय कोठियाल का नाम आगे किया। लाजमी है कि आप नेता ने कांग्रेस को विकल्प के रूप में नहीं माना है।उन्होंने कहा कि कर्नल अजय कोठियाल जैसे देशभक्त का विकल्प जनता के सामने है। इसके अलावा सिसोदिया ने कहा कि पलायन व बेरोजगारी पर अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के जरिए चोट की जा सकती है। उन्होंने रोजगार उत्पन्न करने वाली शिक्षा व्यवस्था लाने का दावा किया। इस मौके पर आप नेता कर्नल अजय कोठियाल और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ad
यह भी पढ़ें -  डम्पर की चपेट में आने से युवती की मौत, चालक गिरफ्तार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News